jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

Kisan Credit Card : इन दस्तावेज के बिना नहीं बनेगा आपका KCC कार्ड, ये कागज हैं जरुरी देंखें

Kisan Credit Card : हम आपको किसान क्रेडिट कार्ड से कैसे जुड़ें और आवेदन कैसे करें और दस्तावेजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Kisan Credit Card

सरकार की ओर से किसानों के लिए एक खास तरह की योजना शुरू की गई है। इस योजना का नाम किसान क्रेडिट कार्ड योजना है। इस योजना की सहायता से किसान कम ब्याज दरों पर ऋण ले सकते हैं। यह योजना किसानों को पर्याप्त ऋण प्रदान करती है। यह खेती में होने वाले खर्च को मैनेज करने के साथ आपात स्थिति में काम आ सकता है. यह कार्ड बैंकों द्वारा जारी किया जा सकता है।

अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं तो किसी भी बैंक में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां हम आपको किसान क्रेडिट कार्ड से कैसे जुड़ें और आवेदन कैसे करें और दस्तावेजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए पात्रता

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए कोई भी किसान आवेदन कर सकता है. उसके लिए फार्म के सभी दस्तावेज होना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही किरायेदार किसान, मौखिक पट्टेदार और बटाईदार किसान भी आवेदन कर सकते हैं। इन लोगों के अलावा किसी भी व्यक्ति का किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनता है.

- Install Android App -

किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक से आवेदन पत्र, दो सपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ, डाइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पहचान प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेजों को राजस्व प्राधिकरण द्वारा सत्यापित किया जाता है।

इसके बाद 3 लाख रुपये से ज्यादा का लोन लेने के लिए जमीन का प्रमाण पत्र, बोई गई फसल की जानकारी के साथ सुरक्षा दस्तावेज आदि होना जरूरी है.

आवेदन कैसे करें

अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक आपको प्रोसेसिंग चार्ज आदि देना होगा और इस कार्ड पर लोन बैंक किसानों को अपनी तय ब्याज दर देगा। 50 हजार रुपये तक केसीसी लोन पर कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं देना होता है.

किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेने पर 3 से 4 फीसदी की दर से ब्याज लगता है. आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक शाखा में जाकर या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।