jhankar
ब्रेकिंग
Harda: आश्रम से पांच मवेशी चुराए। रेलवे ट्रैक पर बांधकर उनकी हत्या करवाई। हरदा-बैतूल में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 40-42डिग्री के पार भोपाल में हिंदू छात्रा से धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का आरोप, मुस्लिम संगठन ने की कार्रवाई की मांग भिंड में तेज रफ्तार बस ने बाइक को कुचला, 3 दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी: कहीं 106 तो कहीं 93 रुपये प्रति लीटर, जानें आपके शहर का भाव गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, 27 अप्रैल को बैतूल में निकलेगी विराट पदयात्रा अयोध्या में नकली रिफाइंड तेल का बड़ा रैकेट पकड़ा, 500 से ज्यादा पेटियां बरामद महिलाओ की उड़ान एवं सशक्तिकरण की सबसे बड़ी बाधक कांग्रेस व उसके सहयोगी -नमिता अग्रवाल नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 महीने बाद बालिका सुरक्षित बरामद Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Big News Harda: अज्ञात बाइक सवार युवकों ने बस को रोका, लट्ठ से कांच फोड़े, पत्थर फेंके दो यात्री घायल, FIR दर्ज, अज्ञात युवकों की तलाश जारी

हंडिया : इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बाइक सवार अज्ञात दो युवकों ने यात्री बस पर हमला कर कांच फोड़ दिए। घटना में बस पर सवार दो लोग घायल हो गए।

- Install Android App -

हरदा- हंडिया इंदौर से हरदा की ओर जा रही यात्री बस एमपी 09 एफए 7541 धीर-धीरे चल रही थी। इस दौरान हंडिया पेट्रोल के पास स्थित धोबी बाबा की मढ़िया के सामने दो अज्ञात लोग बगैर नंबर की बाइक से बस के पास पहुंचे। उन्होंने लट्ठ से बस के सामने का कांच तोड़कर पत्थर मारना शुरू कर दिए। जिससे दो यात्रियों के हाथों में चोंटें आई है। इसके बाद चालक ने रोड पर ही बस खड़ी कर घटना की जानकारी हंडिया पुलिस को दी। इसके करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बस परिचालक ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद बस रवाना हुई। यात्रियों ने बताया कि धनतेरस व दीपावली त्योहार के चलते बस में खासी भीड़ थी। बस में सवार बुजुर्ग एवं छोटे बच्चे सहित अन्य यात्री एक घंटे तक बस के सड़क पर खड़े होने से परेशान होते रहे। पुलिस ने बताया कि बस परिचालक की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों पर आपराधिक केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। मालूम हो कि फोर लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। कही जगह सड़क खराब है।