jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया

Breaking News : कांग्रेस प्रत्याशी को फकीर बाबा ने स्लीपर से पीटा, जानिए क्या है पूरा मामला

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रतलाम : चुनाव जीतने के लिए राजनेता तमाम तरह के प्रयास करते हैं कई प्रकार के लुभावने वादे करते है आमजन के बीच में चर्चा में बने रहने के लिए मीडिया का सहारा लेते हैं। कई बार अपने समर्थको के साथ देवी देवता मंदिरों में सिर नवाते हैं। कुछ तो कथा वाचको को बुलाकर भागवत कथा आदि कराकर भीड़ को जुगाड़ने का प्रसास करते है।कई नेता तो बाबा और फकीरों के चक्कर लगाते है उन्हे बिजयश्री का आर्शीवाद मिल जायेगा ऐसा कोई चमत्कार बाबा करेगे। ऐसा ही एक नजारा रतलाम में देखने को मिला जहां पर शहर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा एक फकीर बाबा से आशीर्वाद लेने गए इस दौरान उनको बाबा ने किस तरह स्लीपर से पीटा। इसका विडिया वायरल भी हुआ। पारस वायरल वीडियो में फकीर बाबा को चप्पल भेंट करते दिखते हैं, उसके बाद बाबा उनको उसी चप्पल से पीटते दिखाई देते हैं। घटना के बारे में स्थानीय लोगो का कहना है कि यह बाबा का आर्शीवाद देने का तरीका यहां पर पहले भी कई लोग आए है। लोग बाबा के पास आर्शीवाद लेने आते है।शहर के बाहरी क्षेत्र महू रोड पर सड़क किनारे बाबा एक ओटले पर बैठकर इस अनोखे अंदाज में सभी को आशीर्वाद नवाजते हैं। क्षेत्र के लोग फकीर बाबा की मार पाने को बेकरार और भी चर्चित हस्तियों और लक्जरी गाडियों में आने वाले लोगों के नाम बताते है।