jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

Breaking News: यह कैसा इलाज -भगत ने शरीर पर तलवार से कट लगा कर सरदर्द का किया इलाज, मामला पहुचा थाने

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 धार : आधुनिक युग में मेडिकल साईंस ने बहुत उन्नति कर ली है | मगर देश में आदिवासी क्षेत्रो में आज भी लोग भगतो से झाड़फूंक करवाते हैं | जो उनके पारंपरिक टोटके पर काम करते हैं। लोगो की अंधश्रद्धा और विश्वास कई बार काम कर जाता है | तो कई बार जान पर बन आती हैं ऐसा ही एक मामला घार जिले के आदिवासी क्षेत्र डही का है जहां पर पूजा पाठा करने वाले को बड़वा कहते है। जब ग्रामीणों को कोई शारीरिक परेशानी होती है छोटी – मोटी बीमारी हो या सर्पदंश जैसी घटना। ग्रामीण पहले बड़वों की ही शरण में जाते हैं। जब उनसे सही नही होते है तब सरकारी अस्पताल में भागते है।
शुक्रवार को एक आदिवासी महिला परिजन अस्पताल पहुंचे जहां मामले की गंभीर को देख पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम बड़वान्या की महिला ने शिकायत में बताया कि उसके हाथ पैर और सिर में दर्द हो रहा था। इस पर जब बड़वे अनिल ने कहा कि तुम पर उपरी हवा असर है। इसके बाद उसके भाई एक अन्य ने मेरे बाल पकड़कर गाली गलौच कर मारपीट की और तलवार से कट लगाया जिससे मुझे खून निकलने लगा। इसके बाद उन लोगो ने धमकी दी कि अगर किसी बताया तो तुम्हे खत्म कर देगे। महिला की शिकायत पर पुलिस अनिल जितेंद्र और उनके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।