jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी नशा मुक्त हरदा के लिए सर्वधर्म समाज ने भरी हुंकार, तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जागरण रैल... जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य पदार्थों के सैम्पल

Weather News: मौसम ने ली करवट ओलावृष्टि, बारिश और सर्द हवाओ का कई राज्यों में कहर

 हरदा, सीहोर, गुना, श्योपुर कला में हल्की बारिश के साथ-साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। शाजापुर, आगर मालवा, राजगढ़, देवास, झाबुआ, नीमच, खंडवा और इंदौर में मध्यम बारिश की संभावना है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली : देश में मौसम में खासा परिवर्तन देखा जा रहा हैं पिछले दो दिनों से भारी सर्दी मावठा पड़ रहा है इसके साथ ही कहीं कहीं पर बारिश और बर्फ़बारी भी हो रही हैं। देश में उत्तरी राज्यों में बारिश के साथ तापमान कभी नीचे जा चुका है। दिन भर आसमान में बादल छाए है घूप निकल नही रही है लोग अपने घरों में रजाई में दुबके हुए है।इसके साथ ही सर्द हवाएं शीत लहर भी चल रही हैं कई राज्यों में बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने अभी भी कई राज्यों में बारिश होने और बर्फ गिरने की चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड में बर्फ़बारी और ओलावृष्टि, गुजरात, राजस्थान के दक्षिण पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र, उत्तरी कोंकण, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मराठवाड़ा और विदर्भ में गरज के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की सम्भावना जताई है।

- Install Android App -

एमपी मौसम विभाग ने 27से 29 नवंबर तक के लिए भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को 14 जिलों में ओलावृष्टि और 18 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया। खरगोन बड़वानी, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा सीहोर, नर्मदापुरम, भोपाल, बैतूल, रायसेन, सागर दमोह, छतरपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा में भी हल्की बारिश हो सकती है। वही 28 नवंबर तक जबलपुर संभाग के जिलों में भी कहीं बारिश होने के आसार हैं। फिलहाल 29 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही 30 नवंबर से फिर मौसम साफ होने लगेगा। दिसंबर से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी  –

हरदा, सीहोर, गुना, श्योपुर कला में हल्की बारिश के साथ-साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। शाजापुर, आगर मालवा, राजगढ़, देवास, झाबुआ, नीमच, खंडवा और इंदौर में मध्यम बारिश की संभावना है। इन जिलों में 50-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। बैतूल, नर्मदा पुरम, शिवपुरी, ग्वालियर, भोपाल, रायसेन में भी बूंदाबांदी के साथ 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।उज्जैन, अलीराजपुर, रतलाम, खरगोन, धार, बुरहानपुर, मंदसौर, बड़वानी में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वही 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन और देवास में भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि  और कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चल सकती है।