jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, आयोजन की तैयारियां तेज भोपाल के जगदीशपुर में आज जुटेगी मोहन कैबिनेट, समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को मिलेगी मंजूरी बीती रात चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक घायल, गांव में दहशत राजौरी में रातभर भारी बारिश से बाढ़, बेला कॉलोनी जलमग्न, कई गाड़ियां और घर पानी में फंसे,1 बजे से 6 ... ताप्ती जन्मोत्सव के लिए ताप्ती झिरा दिव्य सरोवर का हो रहा कायाकल्प 21 जुलाई को मुख्य आयोजन, तैयारिय... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 3 दिन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका ब... ग्वालियर में 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल गिरी: चाय बेचने वाली महिला की मौत, 2 घायल,रविवार सुबह-सुबह हुआ... अहमदाबाद के महमूदपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: 9 की मौत, 15 से ज्यादा घायल सिवनी मालवा: चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक गंभीर घायल, ग्रामीणों... मूंग खरीदी आंदोलन: हाईवे चक्काजाम के बाद किसान नेताओं पर एफआईआर, आंदोलन ने पकड़ा नया मोड़

Big News Mp: 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर जान दी, रिश्तेदार पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप !

Bhopal : राजधानी के बिलखिरिया इलाके में स्थित आइबीडी कालोनी में किराये से रहने वाले 19 वर्षीय छात्र अनुराग सूर्यवंशी ने ने फांसी लगाकर जान दे दी। इधर
छात्र के स्वजन ने एक रिश्तेदार पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बिलखिरिया टीआई कुंवर सिंह मुकाती के मुताबिक मूलत: छिंदवाड़ा निवासी अनुराग सूर्यवंशी अपने बड़े भाई अभिषेक के साथ भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। अभिषेक एमसीए कर रहा है। अभिषेक ने बताया कि मंगलवार सुबह दोनों कालेज चले गए। दोपहर करीब साढ़े 4 बजे वह घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से अंदर देखा था तो अनुराग फांसी पर लटका था। इसके बाद दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अनुराग रोजाना अपने भाई के साथ ही कालेज से लौटता था, लेकिन मंगलवार को वह जल्दी लौट आया था।

- Install Android App -

पिता ने मिडिया को बताया कि हमारा एक रिश्तेदार से जमीनी विवाद चल रहा है। जमीनी विवाद के कारण रिश्तेदार ने मेरे बेटे पर छिंदवाड़ा में प्रकरण दर्ज करा दिया था। इस कारण से वह तनाव में था।