jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : बानापुरा कृषि उपज मंडी में व्यापारीयो के झगड़े और मारपीट का मामला मंडी सचिव ने नहीं की कोई का... बिहार के लाल भरत तिवारी को हरदा सर्व ब्राह्मण समाज ने दी श्रद्धांजलि। दर्दनाक हत्या की निंदा की।  हंडिया ने फिर लिखी भाईचारे की मिसाल, अकीदत के साथ उठे ताजिये! सकल गुर्जर समाज जिला हरदा द्वारा श्री बलवंत पटेल का भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ।  हरदा की स्वर प्रभा संगीत कला अकादमी के छात्रों ने प्रयागराज में निमाड़ी लोक गायन से बिखेरा जलवा आज 26 जून 2026, मध्य प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम आज 26 जून 2026, हरदा जिले का मौसम लोहगढ़ किला हत्याकांड : मंगेतर की मौत पहले लगी हादसा, जांच में कथित साजिश का हुआ खुलासा.। 26 जून 2026,दिन शुक्रवार को मध्य प्रदेश की खास 25 अपडेट खबरे 26 जून 2026, शुक्रवार – भारत की प्रमुख अपडेट 

बड़ी खबर : नशे के सौदागरों पर पुलिस ने कंसा शिकंजा, ट्रक से 2 करोड़ 76 लाख का गांजा किया जब्त !

नेशनल हाईवे 53 पर पुलिस ने ट्रक से 517 किलो गांजा किया बरामद –

- Install Android App -

महासमुंद : जिले में पिथौरा पुलिस और सायबर सेल ने नेशनल हाईवे 53 पर गांजे से भरे ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक से 517 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत 1 करोड़ 34 लाख रुपये आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ट्रक में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए नेशनल हाइवे 53 टप्पा सेवईया के पास घेराबंदी की थी, इसी दौरान तस्करों को पुलिस की घेराबंदी के बारे में भनक लग गयी। जिसके बाद ट्रक का ड्राइवर और उसका साथी ट्रक हाइवे पर मौजूद एक ढाबे के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक तस्कर ट्रक में खंडा चावल के नीचे गांजा छुपाकर ले रहे थे। मामले में पिथौरा पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।