jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Harda: सोशल मीडिया पर एक युवक ने गुर्जर समाज पर की अभद्र टिप्पणी !

हरदा : हरदा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद समर्थकों  में सोशल मीडिया पर कड़कड़ाती ठंडक के माहौल में आपसी जुबानी जंग की गर्मी से शिकवे शिकायत तक बात जा पहुंची है।

हरदा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के चर्चे होने के बजाय  भाजपा की 870 वोटों से हार की चर्चा ज्यादा हो रही है।  समर्थकों द्वारा आपसी आभासी संवाद में नियंत्रण न होने से भावावेश में अपशब्द बाहर  निकल रहे हैं जो दूसरे पक्ष को असहज कर रहे हैं।

हरदा में इंस्टाग्राम पर जाट समाज के एक युवक मेहुल द्वारा तरुण पटवारे को मेंशन करते हुए गुर्जर समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस टिप्पणी पर सामाजिक लोगों ने सम्बंधित युवक से मोबाइल पर माफी की  बात हेतु कॉल किया जो रिसीव न हुआ।

फिलहाल दोनों समाज के वरिष्ठों द्वारा इस मामले को शांत करने को लेकर अभी कोई पहल की बात सामने नहीं आयी है।

- Install Android App -

मिली जानकारी में  जाट समाज एक अन्य युवक शिवम ने हरदा से गुर्जर समाज के किसी भायरे नामक युवक को फोन कर मेहुल को फोन नहीं करने की बात कही।

जबकि एक अन्य ऑडियो में राजकुमार गुर्जर द्वारा रिजगांव निवासी मेहुल से अपशब्द कहने के सम्बंध में स्पष्टीकरण मांगने पर मेहुल ने माफी की बात कही। इधर, राजकुमार गुर्जर ने इंस्टाग्राम पर माफी लिखने की बात कही।

सोशल मीडिया पर जहां इंस्टाग्राम चैट पोस्ट वायरल है , वहीं अन्य युवक की ऑडियो भी वायरल हो चुकी है।

सूत्रों से मिली जानकारी में गुर्जर समाज इस अभद्र टिप्पणी को लेकर शिकायत कर सकता है।