jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

Weather News: तापमान में ठंडक बनी रहेगी, आसमान में कही खिलेगी धूप तो कहीं रहेगे बादल |

मकडाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने से मौसम शुष्क बना हुआ है। हवाओं का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर भारत में वातावरण काफी ठंडा बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में सिहरन बरकरार है। इसी क्रम में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को प्रदेश में सबसे कम 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में रिकार्ड किया गया है। जो हिल स्टेशन पचमढ़ी के न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। प्रदेश के 25 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी बना रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ श्रीनगर के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। हालांकि इस मौसम प्रणाली की आवृति काफी कमजोर है। इस वजह से इसका म.प्र. के मौसम पर विशेष असर पड़ने की संभावना कम है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने से मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही उत्तरी हवाओं के कारण रात के समय ठंड बरकरार है। हालांकि आसमान साफ रहने से धूप निकल रही है। जिसके चलते दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

 

- Install Android App -