jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Up News: परिवहन मंत्री बोल रहा हु कहकर विधायक को लगाया फोन, कुछ भी करो मेरे आदमी को नौकरी लगवा दो, विधायक ने कराई FIR दर्ज !

लखनऊ : उत्तरप्रदेश बिहार में जालसाजों के हौसले इतने बुलंद है । कि वो वहा पर बैठे बैठे पूरे भारत वर्ष में हर दिन किसी न किसी को चुना लगा देते हैं। ये जालसाज कभी पुलिस वाला बनकर लोगो को फोन लगाकर उठते है तो कभी मंत्री।
ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया।

क्या है मामला…

- Install Android App -

यूपी के बीजेपी विधायक प्रेम नारायण पांडेय को फोन कर सरकारी राशन की दुकान दिलाने का दबाव बनाते हुए धमकी तक दे डाली। विधायक ने जब परिवहन मंत्री को फोन किया तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद विधायक ने तरबगंज थाने में जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोप है कि किसी शख्‍स ने खुद को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बताते हुए तरबगंज विधान सभा क्षेत्र के काशीपुर गांव की उचित दर दुकान के विक्रेता चयन के लिए काशीपुर के रहने वाले बब्लू अली के पक्ष में काफी दबाव बनाकर पैरवी की। फोन करने वाले ने कहा कि मैं बब्लू अली को भेज रहा हूं। इन्‍हें किसी भी तरह उचित दर विक्रेता बनवा दीजिए। कुछ शक होने पर विधायक प्रेम नरायण पांडेय ने परिवहन मंत्री से बात की। तब सच्‍चाई का खुलासा हो गया। मंत्री ने कहा कि उन्‍होंने कोई फोन नहीं किया है। साफ हो गया कि कोई दूसरा शख्‍स है जो फर्जी तरीके से परिवहन मंत्री का नाम बताकर गुमराह कर रहा है।

जालसाज, इतने पर ही नहीं रुका। उसने किसी दूसरे नंबर से विधायक को फिर फोन किया और मंत्री द्वारा उसके पक्ष में फोन किए जाने की बात बताते हुए सरकारी राशन की दुकान दिलाने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने एसडीम तरबगंज को भी परिवहन मंत्री का परिचय देकर बार-बार मोबाइल पर धमकाते हुए बब्लू अली के पक्ष में 7 दिन के अंदर उचित दर विक्रेता बनाने का दबाव बनाया। विधायक ने मामले की शिकायत पुलिस से की।