jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

Harda: स्वसहायता समूह से जुड़कर खतीजा बेगम हुई आत्मनिर्भर |

हरदा : ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर हरदा जिले की महिलाएं आत्म निर्भर हो रहीं है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति तो सुधर ही रही है। साथ ही समाज में उनका सम्मान भी बढ़ा है। इन्हीं में से एक है, हंडिया निवासी श्रीमती खतीजा बेगम। पहले इनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। गांव में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वसहायता समूह गठन का कार्य लगभग 4 वर्ष पूर्व शुरू हुआ तो खतीजा ने भी समूह से जुड़कर आत्म निर्भर होने की ठान ली। खतीजा ने बताया कि पहले उसने समूह की मदद से सेनेटरी नेपकीन का व्यवसाय शुरू किया और कुछ दिन बाद सिलाई का कार्य भी करने लगी।
खतीजा दीदी के फलक स्वसहायता समूह ने स्कूली विद्यार्थियों की गणवेश सिलाई का कार्य भी शुरू किया, जिससे समूह की सभी महिलाओं की लगातार आय बढ़ने लगी। खतीजा दीदी ने कृषि विज्ञान केन्द्र में सोया बिस्किट बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया और आंगनवाड़ी के कुपोषित बच्चों के लिये सोया बिस्किट प्रदाय करने लगी, जिससे उसे अतिरिक्त आय मिली। खतीजा दीदी और उसके पति सादिक खान ने मिलकर मेकरम से घरेलू साज सज्जा के आयटम निर्माण का कार्य भी शुरू किया। इस तरह धीरे-धीरे खतीजा दीदी की आय लगातार बढ़ती गई और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरती गई, जिससे उसका परिवार अब अच्छी तरह जीवन यापन कर रहा है।