jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

Breaking News: सैकड़ो की संख्या में पत्रकारों ने आशियाना थाना का किया घेराव, किया जोरदार धरना प्रदर्शन, एसीपी ट्रैफिक ने मौके पर सुना पीड़ित पत्रकार की गुहार, दी उचित कार्यवाही करने का आश्वासन |

टीएसआई द्वारा पत्रकार से अभद्रता मारपीट व मोबाइल ,माइक आईडी को तोड़ने के संबंध में दी गई तहरीर –

- Install Android App -

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी सरकार जहां पत्रकारों के प्रति पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व अपने व्यवहार को सुधारने पर आए दिन कड़े निर्देश दे रही है, वही पुलिस प्रशासन द्वारा किसी न किसी पत्रकार को आय दिन अपमानित करना और उनके साथ दुर्व्यवहार करने की खबरें लगातार आ रही है। ऐसे ही एक मामला राष्ट्र नमन समाचार पत्र के सरोजनी नगर संवाददाता संदीप शुक्ला अपने निजी कार्य हेतु दिनांक 17 दिसंबर 23 को दोपहर 3 बजे के आसपास आशियाना थाना क्षेत्र के औरंगाबाद पुल के पास गए हुए थे वहां तैनात टीएसआई आसिफ़ अख्तर ने मोटरसाइकिल रुकवाया तो पत्रकार ने अपना परिचय दिया परिचय सुनते ही टीएसआई अभद्रता करने लगें और वहां तैनात ट्राफिक पुलिस कर्मियों को साथ लेकर संदीप शुक्ला को पास बने पुलिस बूथ में बलपूर्वक घसीट ले गए जहां पत्रकार का फोन पटककर तोड़ दिया माइक भी तोड़ दी और मारपीट करने लगे उसके बाद अपराधियों की तरह थाना आशियाना लेकर पहुंचे जहां बताया कि शराब पीकर गाड़ी चला रहा था पर जांच में यह बात गलत साबित हुई तो पत्रकार संदीप शुक्ला को अन्य केस में फंसाने की कोशिश करने लगे उसमें भी सफल नहीं हुए तो धमकियां देते हुए समझौता कर लिया पर उस समझौते में पत्रकार संदीप शुक्ला की ओर से किसी भी व्यक्ति के हस्ताक्षर नहीं है। फिलहाल अधिकारों की उपस्थिति में थाना प्रभारी कार्यवाहक इंस्पेक्टर को तड़ित दी गई, जिसका एसीपी ट्रैफिक सुजीत कुमार दुबे संज्ञान में लेकर पत्रकारों से बताया कि टीएसआई आसिफ अख्तर को लाइन हाजिर कर दिया गया है, और टीएसआई आसिफ अख्तर के खिलाफ जांच पड़ताल की जा रही है, दिए गए साक्ष्य बयान व प्रमाण के आधार पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।