ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने किया विकास कार्यों का भूमि पूजन किया हरदा: मुहाल माईनर के कार्य में देरी के कारण किसान हो रहे परेशान हरदा विधायक डॉ. दोगने ने किसानों के ... हंडिया: बैशाख बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य सलिल मां नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी। Big news harda: नशे के तीन सौदागरों को छीपाबड़ पुलिस ने धर दबोचा, 10 लाख कीमत का मादक पदार्थ जब्त भाजपा नेता हिंदू शेरनी नवनीत राणा को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी, इससे पहले भी मिली है धम... तीन हजार रूपये के लिए परिचित ने की हत्या! सोते समय सर पर पत्थर मारा हुई मौत आरोपी को किया गिरफ्तार ... भारत ने पाकिस्तान द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियो के अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान देने पर कड़ी आपत्त... डीजीएमओ ऑपरेशन सिंदूर पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस: भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 3... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे। हरदा: महिला सशक्त वाहिनी कक्षा की छात्रों के बीच क्रिकेट मैच संपन्न

Jabalpur News: आयुध निर्माणी फैक्ट्री में कर्मचारी के हाथ में ब्लास्ट !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर : म.प्र. के आयुध निर्माणी फैक्ट्री में कर्मचारी के हाथ में ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद घायल कर्मचारी एस गोपीनाथ को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि फैक्ट्री में लगातार कर्मचारियों के साथ हो रही इन घटनाओं को लेकर धीरे-धीरे आक्रोश पनपने लगा है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 10 बजे आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री के फीलिंग (1) सेक्शन में कर्मचारी एस गोपीनाथ  PDM 557 बम में एम्बुनेश्न भर रहें थे। उसी दौरान ब्लास्ट हुआ। जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। कर्मचारियों की मांग है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच हो। इस घटना को कर्मचारी नेताओं का कहना है कि हादसा कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।