jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

Madhya Pradesh News: शराबबंदी की मांग को लेकर आदिवासी महिलाएं पहुंची कलेक्टर ऑफिस ! Letest News Mp.

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शिवपुरी : सिटी कोतवाली सीमा में स्थित नोहर कलां में रहने वाली एक दर्जन से अधिक महिलाएं आज फिर शराबबंदी को लेकर कलेक्ट्रेट पंहुची थीं। इससे पूर्व वह बस्ती के पास बिक रही कच्ची शराब की शिकायत करने आई थीं। अपनी शिकायत को लेकर महिलाओ ने बताया कि हमारे द्वारा कच्ची शराब की शिकायत के बाद कार्यवाही तो हुई नहीं उल्टा बंजारा लोग हमारे मोहल्लें में आकर हमे ही धमकी दे रहे हैं। पहले भी कच्ची शराब पीने से हमारी बस्ती के कई लोग मर चुके हैं और कुछ मरने के कगार पर हैं। मामला हरीकलां में आदिवासी बस्ती में रहने वाली बतीबाई आदिवासी ने बताया कि बंजारों के द्वारा बेची जा रही कच्ची जहरीली शराब पीने से कुछ लोग बीमार हो गए हैं। इसके बाद उनकी मौत हो गई है। अब कई बच्चों को कच्ची शराब पीने की लत लग चुकी है। आदिवासी बस्ती के लोग दिनभर मजदूरी करते हैं और फिर रात को कच्ची शराब पीकर घर पर हंगामा और मारपीट करते हैं।

- Install Android App -

इस प्रकार से बंजारा समाज के लोगों द्वारा अवैध शराब बनाकर हमारे मोहल्ले मे बिक्री करने से बस्ती का माहौल खराब हो रहा है। जब उन्हें शराब न बेचने की बात कही जाती है तो उनके तरफ से धमकी और कहीं पर भी शिकायत दर्ज कराने की बात कही जाती है। पिछली जनसुनवाई में इस पर एक शिकायत की गई थी | हालांकि कोई कार्रवाई नहीं हुई | जिससे बंजारों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। बंजारों की महिलाएं हमारी बस्ती में हमें धमकी भी दी हैं, कि कितनी भी शिकायत कर लो हमारा कुछ नहीं होगा। आज मंगलवार को फिर एक बार शिकायत लेकर सभी आदिवासी महिलाएं कलेक्टर से शिकायत करने पहुंची हैं और क्षेत्र में बेची जा रहे कच्ची शराब पर रोक लगाने की गुहार लगाई है।