jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Big news harda: नशे के तीन सौदागरों को छीपाबड़ पुलिस ने धर दबोचा, 10 लाख कीमत का मादक पदार्थ जब्त

हरदा । पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन एवं एसडीओपी खिरकिया के मार्गदर्शन में पुलिस थाना छीपाबड टी आई रामप्रसाद कवरेती के नेतृत्व में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई। पुलिस ने नशे के तस्करों को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस ने इस मामले का खुलासा किया।

- Install Android App -

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर सूचना के आधार पर भिरंगी रेल्वे गेट के आगे हरदा रोड पटेल ढाबे के पास नहर किनारे रेल्वे लाईन जाने वाला कच्चे रास्ते पर अबैध मादक पदार्थ के साथ आरोपीगण 1. कपिल पिता जगदीश विश्नोई उम्र 40 वर्ष निवासी टेमलावाडी थाना छीपावड़, 2. आकाश पिता रामदयाल विश्नोई उम्र 32 वर्ष नि. पांचातलाई थाना हंडिया 3. दीपक पिता नर्मदाप्रसाद शर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी भादूगांव थाना हंडिया को घेराबंदी कर पकडा गया

 

जिनके अबैध कब्जे से पृथक पृथक अवैध मादक पदार्थ अफीम कुल 502 ग्राम कीमती 5 लाख रूपये एवं अवैध मादक पदार्थ एम.डी कुल 59 ग्राम कीमती 5 लाख 90 हजार रूपये, अवैध मादक पदार्थ कच्चा माल 183 ग्राम कीमती 18 हजार रूपये, कुल चार नग मोबाईल फोन कीमती 31 हजार रूपये एवं एक ब्रेजा कार कीमती करीब 10 लाख रूपये तथा नगदी 01 लाख 15 हजार 750 रूपये इस प्रकार कुल मशरुका 22 लाख 54 हजार 750 रूपये कि जप्त किया।

 

जिनके विरूद्ध अपराध क्रमांक 230/25 धारा- 8,17,22 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश का किया जाकर जप्तशुदा माल प्राप्ति स्तोत्र के संबंध में पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। विशेष भूमिका – थाना छीपाबड पुलिस टीम।