jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

हंडिया : जय जय श्री राम के नारों के साथ कल निकलेगी अक्षत कलश यात्रा…

हंडिया : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या जी में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में अक्षत कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है | वहीं धार्मिक नगरी हंडिया में भी यह यात्रा कल 1 जनवरी 2024 को श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर से शाम चार बजे निकाली जा रही है | जिसमें प्रभु श्री राम के भक्त अक्षत कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे |

- Install Android App -

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह सौरभ अग्निहोत्री ने कहा कि यह अक्षत कलश यात्रा भगवान श्री राम के भक्तों के लिए बहुत महत्व रखती है | उन्होंने कहा कि यह यात्रा भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के अभिषेक का प्रतीक है,श्री अग्निहोत्री ने कहा कि कल खेड़ापति हनुमान मंदिर से निकाली जा रही यह भव्य अक्षत कलश यात्रा प्रभु श्री राम के भक्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण होगा | उन्होंने प्रभु श्री राम के समस्त भक्तों से इस यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है | अग्निहोत्री ने कहा कि जब प्रभु श्री राम के सारे भक्त इस शुभ यात्रा में शामिल होंगे तो संपूर्ण वातावरण राम मय होगा।