jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

Harda News: नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने सूर्य उदय से पूर्व सुहागन महिलाओं को भेंट की सुहाग सामग्री, मनाया संक्रांति पर्व

हरदा : सूर्य के उत्तरायण होने एवं मकर राशि में प्रवेश करने का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया जाता है।सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर महिलाओं ने सुहाग सामग्री भेंट की,वहीं स्नान दान भी किया।इस दौरान नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में सुबह सूर्य उदय से पूर्व सुहागन महिलाओं को भोजन कराकर सुहाग सामग्री भेंट की।आयोजक श्रीमती सरोज शैलेंद्र जोशी ने इस दौरान 321 सुहागन महिलाओं को भोजन कराकर सुहाग सामग्री भेंट की।उन्होंने बताया कि माता पार्वती द्वारा मकर संक्रांति पर सुहाग सामग्री प्रदान करने का उल्लेख है, उनके आशीर्वाद से सुहाग अमर रहने की कामना से यह पर्व मनाया जाता है। श्रीमती किरण शर्मा ने बताया कि शीत ऋतु में इस दौरान सुबह धुंध होने के कारण इसे धुंधर मास कहा जाता है।वहीं आयोजन को स्थानीय बोलचाल में धुंधर मास की गवरनी कहा जाता है।नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा यह पर्व उत्साह से मनाया जाता है।पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने एक दूसरे को मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी।