jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

Big News: नाव पलटने से 10 स्कूल के बच्चे सहित 2 शिक्षको की मौत

‘Gujrat Boat Accident’ बड़ी ही दुखद दिल दहला देने वाली घटना गुजरात के वडोदरा से आ रही है। गुरुवार को यहां हरणी झील में लोगों से भरी एक नाव पलट गई। इस भीषण हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 स्कूल के बच्चे और 2 टीचर शामिल है। नाव में सवार बाकी 13 बच्चे और 2 टीचर को बचा लिया गया है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।उनका उपचार चल रहा है।

लापरवाही के कारण हुआ हादसा, नही पहनी थी। लाइफ जैकेट

- Install Android App -

वडोदरा के न्यू सनराइज स्कूल के हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल स्टाफ बच्चों को लेकर हरणी वाटर पार्क और झील पर पिकनिक मनाने गए थे। इनमें से किसी भी बच्चे या टीचर ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। इसी वजह से जब नाव पलटी तो सभी पानी में डूबने लगे।

सीएम ने जताया गहरा दुख जांच के दिए आदेश –

सीएम भूपेन्द्र पटेल ने हादसे पर जताया दुख… गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा-वडोदरा की हरनी झील में नाव पलटने से बच्चों की डूबने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। मैं जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दयालु ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे।

कलेक्टर और पुलिस आयुक्त मौके पर पहुंचे…

हादसे की सूचना मिलते ही वडोदरा के कलेक्टर ए बी गोर और पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत मौके पर पहुंचे हैं।