jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से मातम, लापता संतोष तिवारी का शव करनपुरा बैकवाटर के पास मिला इंदौर के सांवेर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान तोड़ते समय दीवार ढही, 4 महिला मजदूरों की मौत, 5 घायल आज है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन: चाय बेचने में पिता का हाथ बंटाने से लेकर देश के प्... शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का संदेश एसडीए... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज

Handia: वंदे मातरम् जय श्री राम के उद्घोष के साथ धार्मिक नगरी हंडिया में निकली भव्य शोभायात्रा

हंडिया : अयोध्या जी में भगवान श्री रामलला के नवनिर्मित मंदिर मे प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष देशभर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं | इसी क्रम में शुक्रवार को धार्मिक नगरी हंडिया में रामभक्तों के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी | यात्रा में राम दरबार की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही | यात्रा में वंदे मातरम जय श्री राम के उद्घोष के साथ हजारों की संख्या में केसरिया पीले परिधान व साफा बांधे और हाथों में भगवान ध्वज लेकर रामभक्त झूमते रहे |

- Install Android App -

इधर नगर वासियों द्वारा राम भक्तों का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया जा रहा था। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई,यात्रा लोधी मोहल्ला स्थित राम मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंची |

जहां से पुनः नगर में भ्रमण करते हुए रिद्धनाथ महादेव मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई | सुरक्षा की दृष्टि से पूरी यात्रा के दौरान थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर, सउनि संदीप कुशवाह, नानकराम कुशवाह, प्र.आर दीपक जाट, नीतेश कुशवाह सहित पुलिस टीम मौजूद रहीं।