jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा

Harda Mp: पांच पांच सो के नकली नोट मामले में दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, एक को भेजा जेल दूसरे से पूछताछ जारी, मुख्य सरगना की तलाश,

हरदा : यस बैंक के एटीएम में 500 के नकली नोट जमा कराने वाले खेड़ीपुरा निवासी मोइनुद्दीन पिता मासूउद्दीन की रिमांड पश्चात पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सूत्रों की माने तो पूछताछ में आरोपी ने हरदा व खिरकिया क्षेत्र के चार पांच अन्य लोगों के नाम लिए हैं। इसके आधार पर पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

हरदा सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया कि नकली नोट मामले में दो युवकों पर केस दर्ज किया है। एक और खिरकिया निवासी सलमान नाम के युवक को पकड़ा है। उसके पास भी नोट मिले है। उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ चल रही है। वही एक अन्य खंडवा जिले का आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जाता है की इस पूरे गिरोह में चार से पांच लोग शामिल हो सकते है। उम्मीद जताई जा रही की एक या दो दिन में इस गिरोह का पुलिस खुलासा कर सकती है। फिलहाल पुलिस टीम पकड़े गए युवक सहित अन्य लोगो की भी तलाश कर रही है।

- Install Android App -

Harda Big News: हरदा में पांच सौ के नकली नोट चलाने वाला पकड़ाया, पांच हजार के नकली नोट किए ज़ब्त, यस बैंक ने की शिकायत, पूछताछ जारी होगा और खुलासा !