jhankar
ब्रेकिंग
देश दुनिया के मुख्य समाचारो की झलक Makdai Express 24 के साथ झुंझुनूं में बड़ा हादसा- हाईटेंशन लाइन से टकराई मिक्सर मशीन आज मध्य प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर हरदा नगर पालिका पटाखा दुकानों की नीलामी और टैक्स ऑफलाइन ही लेगी, 500 रुपये पेनल्टी का व्यापारियों ने... शराब कारोबार पर कांग्रेस नेता के बदले सुर! पहले किया किनारा, अब 30% कमीशन की बात ने मचाई हलचल हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना

टिमरनी : युवक के साथ खेत में हुआ था खूनी संघर्ष, चार से पांच युवकों ने दिया था मारपीट की घटना को अंजाम, करणी सेना एवं राजपूत परिषद करेगी 2 फरवरी को थाने का घेराव

टिमरनी : हरदा जिले के ग्राम सन्यासा में करीब एक माह पहले दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ था। जिसमे खेत में काम कर रहे एक युवक को बेरहमी से मारा गया। युवक के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे इंदौर रेफर कर दिया था। वही टिमरनी पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में गंभीर घायल लोकेंद्र नाम के युवक का इंदौर के एक अस्पताल में कई दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था।

इस विवाद के बाद –

- Install Android App -

पीड़ित घायल युवक के परिजनो का आरोप था की आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन कार्यवाही नही हुई | मंगलवार को राजपूत परिषद व प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन से मुलाकात की। विवाद में धाराएं न बढ़ाने पर करणी सेना एवं राजपूत परिषद ने थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम सन्यासा का है। राजपूत परिषद तहसील हरदा अध्यक्ष वीरसिंह राठौड़ ने बताया कि लोकेंद्र पुत्र स्व रघुवीर सिंह सुरमा अपने खेत में काम कर रहा था। तभी गांव के कुछ लोगों ने बिना कारण के उसे बुरी तरह पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाने के बजाय पीड़ित पर ही मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस अधीक्षक से भी मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन फिर भी प्रकरण में कोई कार्यवाही नहीं हुई।

श्री राठौर ने बताया की हमने प्रशासन को तीन दिन का समय दिया है। उचित कार्रवाई न होने पर करणी सेना परिवार और राजपूत परिषद
2 फरवरी को टिमरनी थाने का घेराव करेगी।