jhankar
ब्रेकिंग
आंध्र प्रदेश: लॉरी से टकराने के बाद बस में लगी आग, 10 यात्रियों की मौत गर्मी में ही खुल गए बरगी बांध के गेट, रेलवे में पानी की आपूर्ति होगी सुगम इंदौर नगर निगम का सख्त कदम: व्यावसायिक इमारतों को नोटिस, बेसमेंट में बाजार हटाने का फरमान इंदौर संभाग में जल गंगा संवर्धन अभियान को मिल रहा जनआंदोलन का समर्थन एमपी में पानी की स्थिति में 128 प्रतिशत की वृद्धि, देश में पहले स्थान पर BIG news हरदा: कुएं में मिली युवक की लाश, पुलिस टीम गांव पहुंची। ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर-लगाया जुर्माना  भिंड में बम की धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में की गई सर्चिंग भोपाल के आदमपुर खंती में कचरे के पहाड़ को हटाकर बनेगा हाईवे AAP विधायक शिवपुरी से गिरफ्तार; 3 सहयोगी भी पकड़े गए, रेप मामले में थे फरार

Harda News: प्राकृतिक खेती अभियान अंतर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न


हरदा :
 कृषि विज्ञान केंद्र हरदा द्वारा केंद्र पर प्राकृतिक खेती अभियान के तहत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। कृषक प्रशिक्षण में केंद्र के प्रमुख डॉ संध्या मुरे ने प्राकृतिक खेती से मृदा, जल, मनुष्य एवं वातावरण को स्वस्थ बनाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में कृषि वैज्ञानिक श्री आर. सी. जाटव ने प्राकृतिक खेती के भविष्य की आवश्यकता के बारे में बताया तथा जीवामृत एवं घन जीवामृत के उपयोग के लाभ एवं प्राकृतिक खेती के अन्य तरीके बताएं। इस दौरान किसानों को जीवामृत एवं अग्नि-अस्त्र बनाने की विधि का प्रदर्शन भी किया गया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. ओमप्रकाश भारती ने प्राकृतिक  खेती में रोग एवं कीट प्रबंधन हेतु  बीजामृत, अग्निअस्त्र एवं  ब्रह्मास्त्र आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. सर्वेश कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती की उपयोगिता बताई। कार्यक्रम के दौरान किसानो को केंद्र एवं कृषक प्रक्षेत्र पर लगाये गये प्राकृतिक खेती के प्रक्षेत्र प्रदर्शन का भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक सुश्री पुष्पा झारिया एवं सुश्री जाग्रति बोरकर उपस्थित थी। कार्यक्रम में नयापुरा, पिपल्या कला, कमताड़ा, तलाई टप्पर एवं पानतलाई  के किसान सम्मिलित हुए।

________________________________

- Install Android App -

Photo हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढने के लिए क्लिक करे ) –