jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

Harda News: विश्व वेटलैंड्स दिवस पर संगोष्ठी सहित विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

हरदा : विश्व वेटलैण्ड्स दिवस पर शुक्रवार को जिले में संगोष्ठी सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। नगर पालिका के सभाकक्ष में आयोजित संगोष्ठी में जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पर्यावरणविद गौरीशंकर मुकाती ने कहा कि हमारी सनातन मान्यताओं में हमारे अवतारों में ही सकल विश्व के संरक्षण के संदेश छिपे हुए हैं। विज्ञान का मानना है कि जीवन की शुरूआत जल से हुई है वही हमारी सनातन परंपराओं में प्रथम अवतार मत्स्य अवतार की मान्यता है। संपूर्ण ब्रम्हाण्ड में पृथ्वी ही केवल एक मात्र जीवित ग्रह है। हमारी मान्यताओं में हम सूर्य देवता, जल देवता, अग्नि देवता का पूजन करते है पंच तत्वों के संरक्षण से ही पर्यावरण और संपूर्ण पृथ्वी का संरक्षण होगा। सनातन मान्यताओं परंपराओं को नहीं मानने से ही विषमताएं उत्पन्न हो रही है, पाश्चात्य सभ्यता के अंधानुकरण से ही पर्यावरण असंतुलन उत्पन्न हुआ है। श्री मुकाती ने हरदा जिले में पर्यावरण क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने का संकल्प लेकर हरदा जिले में खेतों की मेड़ पर, नदियों के किनारे पेड़ लगाए गए हैं। श्री मुकाती ने एैसे पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने पर जोर दिया जो आत्मनिर्भरता प्रदान करें । इस दौरान मिट्टी, मनुष्य, पर्यावरण और कृषि के बारे में सार्थक चर्चा की गई।

संगोष्ठी में व्याख्याता योगेन्द्र सिह ठाकुर एवं हरीश सिसोदिया ने आर्द्रभूमि के विशेष गुण, महत्व, संरक्षण के बारे में बताया, विश्व वेटलैड्स रामसर साईट्स के बारे में बताया। रामसर ईरान के एक शहर का नाम है जहाँ से संपूर्ण विश्व में आर्द्र भूमि क्षेत्रों को बचाने का अभियान प्रारंभ हुआ। भोपाल स्थित भोज वेटलैड, इंदौर का सिरपुर, यशवंत सागर शिवपुरी आदि प्रमुख हैं। नर्मदापुरम् में स्थित तवा डेम को भी रामसर सूची में शामिल किया गया है। श्री ठाकुर ने बताया कि वैटलैड्स ऐसा भू भाग होता है जो किसी मौसम में पानी से डूबा हुआ रहता है एैसे क्षेत्रों में अत्यंत महत्वपूर्ण जलीय पौधे और जीव का वास होता है। बिना वेटलैंड्स इनका अस्तित्व समाप्त हो जावेगा। संगोष्ठी में उपस्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक डॉ. राहुल दुबे ने मानवीय दोहन से होने वाली पर्यावरण को हो रही क्षति के बारे में बताया। पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत समाजसेवी वेद विश्नोई ने हरदा जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या प्रयास किये जा सकते हैं, उसके बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण व वेटलैड्स के संरक्षक की शपथ कार्यक्रम संचालक श्री आशीष साकल्ले ने दिलाई।

इसके अलावा विश्व वेटलैंड्स दिवस के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के बच्चों के द्वारा रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया गया। नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल अधिकारी श्री राजेश बिलिया ने बताया कि छात्राओं की दौड़ में प्रथम स्थान पर नंदिनी देवड़ा, द्वितीय राधिका देवड़ा एवं तृतीय स्थान पर मनीषा माणिक रही। छात्रों में प्रथम रौनक निर्भयसिंह, द्वितीय अलकेश अनिल एवं गिरीश लखनसिंह तृतीय स्थान पर रहे।

- Install Android App -

________________________________

Photo हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढने के लिए क्लिक करे ) –