jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

Khandwa News: जिला अस्पताल से गोली वितरण की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

खंडवा : शहर के समाजसेवियों ने अस्पताल मे वितरित की जाने वाली गोलियों को लेकर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि शासकीय जिला चिकित्सालय में दिये जाने वाले गोली (मेडिसीन) जिसमे सुबह दोपहर शाम या दिन मे एक बार लेने वाली गोलीयां रहती हैं । जिसको दवा काउंटर से देने वाले संबधित लेने वाले व्यक्ति मोखिक रूप से बोलकर दे देते है। चूंकि कभी कभी तीन चार प्रकार या उससे अधिक मात्रा में गोली दवाई दी जाती है । जिससे संबधित व्यक्ति असमजंस की स्थिति में पड़ जाता है या घर जाते जाते उन गोली दवाईयो को लेकर कन्फयुज हो जाता है। जैसा कि खंडवा जिले में लगभग चार सौ से अधिक गांव जुडे है । इसको देखते हुये हमारे द्वारा यह मांग की जाती हे कि शासकीय जिला चिकित्सालय मे दवा गोली वितरण केन्द्र काउंटर से गोली दवाई देने के साथ सुबह, दोपहर, शाम या खाली पेट या अन्य तरह से लेने वाली गोली दवाईयो पर स्टीकर भी लगाया जाये जिससे की मेडिसिन लेने वाले मरीजो को किसी तरह का असमंजस की स्थिति ना हो। ज्ञापन सौंप समय समाजसेवी बुरहानुद्दीन पिन खजूर वाला, शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार, अभिषेक मालाकार अधिवक्ता एवं अन्य उपस्थित थे।