jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा में स्नान करने गया, लौटकर देखा तो नई पल्सर गायब ! हंडिया : जंगल में मिला वन चौकीदार का शव, पुलिस जांच में जुटी पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत

Crime News : महिला व्यवसायी से शादी का इंकार करना एंकर को पड़ा महंगा, हुआ किडनेप शादी की हां कहने पर छूटा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 तेलंगाना। एक टीवी एंकर की फोटो देख महिला व्यवसायी को उससे प्यार हो गया और एंकर से शादी करने की जुगाड़ लगाने लगी। डिजिटल मार्केेटिंग कंपनी की मालिक महिला तृष्णा भोगी रेड्डी उम्र 31 वर्ष ने दो साल एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर टीवी एंकर प्रणव सिस्टला की तस्वीरें देखने के बाद वह प्रणव पर फिदा हो गई थी। उसने संपर्क के लिए एंकर का नंबर तलाश कर उसे व्हाटसप संपर्क किया। इधर प्रणव ने बताया कि किसी व्यक्ति वैवाहिक वेबसाईट पर अपनी प्रोफाईल में उसका फोटो का उपयोग कर फर्जी एकाउंट बनाया है। इसकी उन्होने सायबर थाने में शिकायत की है।
इधर एंकर ने महिला व्यवसायी से शादी का इंकार किया तो उसने 4 लोगो को हायर कर एंकर का किडनेप करा लिया। एंकर को महिला के आफिस लाया गया जहां उससे मारपीट की गई जब तक उसने शादी के लिए हां नही कहा। एंकर महिला और उसके लोगो से जान बचाकर सीधे पुलिस थानें पहंुचा। महिला और 4 अपहरणकर्ताओ के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण, गलत तरीके से रोकना और बंधक बनाकर रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया।आरोपी महिला को उन चार लोगों के साथ पकड़ लिया ।