jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण

MP News : अजब प्रेम की गजब कहानी- प्रेमिका के पति से विवाद के बाद प्रेमी बोला मैने प्रेमिका छोड़ा और प्रेमिका बोली मैने प्रेमी को छोड़ा

प्रेम जब परवान चढ़ता है तो वह कुछ भी नही देखता न जाति न धर्म और न ही उम्र इसलिए प्यार को अंधा कहा जाता हैं, प्रेम की अंतिम परिणति त्याग या हालात से समझौता ही होता है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शिवपुरी़। एक विवाहित प्रेमिका ने अपने प्रेमी को बुलाया तो वह अपने दो दोस्तो के साथ उसके घर जा पहुंचा। जहां विवाहित प्रेमिका के पति से विवाद हुआ।मामला थानें जा पहुंचा जहां पर दोनो पक्ष को पुलिस ने समझाईश दी और मामला सुलझाया गया।
बड़ागांव थाना के ग्राम हैदरपुर का मामला है। जहां पुलिस और स्वजनों की समझाईश पर मामला शांत हुआ। पुलिस के सामने प्रेमिका ने कहा कि मैने प्रेमी को छोड़ दिया मेरा उससे कोई संबंध नही है वहीं प्रेमी ने कहा कि उसने प्रेमिका को छोड़ दिया उसका कोई रिश्ता नही।इस प्रेम कहानी का आडियो वीडियों भी जहां दोनो एक दूसरे से प्रेम होने की बात कहकर एक दूसरे को छोड़़ना भी कहा है।
यूपी मड़ावरा के ग्राम गोरा की युवती का विवाह से पूर्व प्रेम प्रसंग गांव के युवक से था और शादी के बाद भी चल रहा था।पिछले वर्ष ही युवती का विवाह हैदरपुर में हुआ। रविवार 3 मार्च की रात को युवती का प्रेमी अपने दोस्तो के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा। रात में ही युवती के पति से विवाद हो गया।इस दौरान प्रेमी ने युवती के पति से मारपीट की। इस दौरान दोस्त भाग गए मगर प्रेमी पकड़ लिया गया। विवाद की सूचना युवती के पति ने 100 डायल पुलिस को दी। पुलिस ने सबको थाने लाकर पूछताछ की। युवती ने बताया कि ग्राम गोरा के युवक को उसने बुलाया था वहीं युवक ने भी बताया कि प्रेमिका के बुलाने पर वह अपने दो साथियों के साथ ग्राम हैदरपुर पहुंचा था।पुलिस और स्वजनों ने दोनो को प्रेम संबंध विच्छेद करने की समझाइश दी जिस पर दोनो राजी हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच राजी से समझौता हो गया है।