jhankar
ब्रेकिंग
बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था कन्या छात्रावास में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का हुआ आयोजन कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी हरदा में दो अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग और मासूम बच्ची की मौत टिमरनी में महिला की हत्या और लूट का सनसनीखेज खुलासा, 7 दिन में आरोपी गिरफ्तार, पुराने प्रेम प्रसंग औ... धरमकुंडी ब्रिज बना दुर्घटना मोड़ हर पल मंडरा रहा मौत का साया बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का... बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को... अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल

Betul Crime News :अवैध संबंधो के शक को लेकर अधेड़ व्यक्ति की फावड़ा मार कर हत्या

अवैध संबंध के शक में हुए विवाद में एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर सड़क पर शव फेंक दिया पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बैतूल। अवैध संबंध का शक एक बार अगर किसी के मन में आ जाए तो वह असानी से पीछा नही छोडता है।इसको लेकर होने वाले विवाद अक्सर किसी न किसी जानलेवा हो जाते है। ऐसा ही एक मामला जिले के रानीपुर थाना के ग्राम मेहकार में सामने आया जहां अवैध संबंध के शक में एक अधेड़ व्यक्ति की फावड़ा मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस को सूचना मिलने पर जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होने पूछताछ की तो बात सामनें आई मृतक नंदू नर्रे उम्र 50 वर्ष बीती रात ग्राम में ही हेमराज नर्रे के घर आया था। किसी बात को लेकर दोनो मे विवाद हो गया। नाराज हेमराज ने नंदू को फावड़ा मारा इसमें उसकी मौत हो गई।आरोपी ने नंदू के शव स्कूल के सामनें सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गया। सवेरे जब लोगो ने स्कूल के पास सड़क पर नंदू का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि हेमराज को नन्दू और उसकी मां के बीच अवैध संबंध होने का शक था। जब रात में नंदू उसके घर आया तो हेमराज को उस पर गुस्सा आया और दोनो के बीच विवाद इतना बड़ा कि नंदू की मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।