jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

हंडिया : महाशिवरात्रि पर हंडिया में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ भगवान रिद्धनाथ महादेव की वर निकासी

हंडिया : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान कुबेर की तपोभूमि हंडिया में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ भगवान रिद्धनाथ महादेव की वर निकासी नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए माता पार्वती को विहाने निकली।बारातियों में भक्तगण एवं श्रद्धालुगण ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए अपने जीवन को धन्य कर आगे बढ़ रहे थे।नगर के जिन मार्गो से बारात आगे जा रही थी वहां सभी नगर वासियों द्वारा रंग गुलाल एवं फूलों की वृष्टि कर बारात का अपने-अपने तरीके से स्वागत किया।और एक दूसरे को मस्तक पर गुलाल लगाकर सभी ने बारातियों का अभिनंदन किया।बारात अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद निर्धारित समयानुसार भगवान रिद्धनाथ की पूजन अर्चन किया गया।इसके बाद महाआरती की गई।

- Install Android App -

तदोपरांत मंत्रोच्चारणों के साथ भगवान रिद्धनाथ महादेव की स्तुति वंदना नैवेद्य अर्चन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया।वही मंदिर प्रांगण में विशेष विद्युत साज सज्जा के साथ श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था तथा दर्शन एवं भजन कीर्तन हेतु विशेष प्रबंध किए गए थे।दर्शनार्थियों के लिए दर्शन हेतु अलग से व्यवस्था की गई थी।पंडित नवीन व्यास ने बताया कि यहां ऐसी पौराणिक मान्यता है कि जो भक्त भगवान रिद्धनाथ महादेव का पूजन अर्चन दर्शन एवं दान के भागीदारी होते हैं उन्हें जीवन में कभी धन का अभाव नहीं होता।