jhankar
ब्रेकिंग
बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी

CM Mohan Yadav: 10 मार्च को सिंगल क्लिक से करेंगे संबल योजना अनुग्रह सहायता योजना की राशि का वितरण

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 मार्च को ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता योजना की राशि का वितरण करेंगे। सहायता राशि सिंगल क्लिक से हितग्राहियों को अंतरित की जाएगी। कार्यक्रम में म.प्र. भवन संनिर्माण कर्मकार मण्डल, संबल योजना और म.प्र. श्रम कल्याण मण्डल की योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये जायेंगे। हितलाभ वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी किया जाएगा।

जिले में यह कार्यक्रम प्रत्येक जनपद पंचायत आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर पालिका व नगर परिषद के पंजीकृत श्रमिकों एवं लाभार्थियों की उपस्थिति भी जनपद पंचायत में सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने जिले की जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व नगर पालिका परिषद के मुख्य नगगर पालिका अधिकारियों को कार्यक्रम के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि संबल योजना असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। इसी प्रकार स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये, आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रूपये तथा अंतिम संस्कार सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं।

संबल योजना में महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं, साथ ही श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाती है। म.प्र. भवन संनिर्माण कर्मकार मण्डल द्वारा निर्माण श्रमिकों और उनके परिवार के व्यक्तियों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जा चुका है। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवार के लिये मंडल के माध्यम से 19 योजनाएं संचालित हैं। इनमें से अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों की मृत्यु होने पर तथा स्थायी एवं आंशिक अपंगता पर सहायता प्रदान की जाती है।