jhankar
ब्रेकिंग
MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Harda Big News: हरदा पुलिस ने नशे के सौदागरों को पकड़ा: 4 लाख रूपये कीमत की एम०डी० ड्रग्स बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखे विडियो

हरदा। हरदा पुलिस को बड़ी सफ़लता मिली है। आज सीटी कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को सरस्वती शिशु मन्दिर के पास से पकड़ा तीनो युवकों के कब्जे से एम डी ड्रग्स 19 ग्राम है। जो बरामद किया। जिसकी कीमत चार लाख रुपए है।

पुलिस अधीक्षक  श्री अभिनव चौकसे द्वारा दिनांक 03.03 2024 को नगर पालिका हरदा में आयोजित पुलिस-जन संवाद कार्यकम में प्रबुद्ध जनों द्वारा एम०डी० ड्रग्स पर कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थानों को एम०डी० ड्रग्स कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उसी तारतम्य में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 10 दिवस के भीतर बड़ी कार्यवाही की ।

- Install Android App -

सिटी कोतवाली पुलिस ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिनाक 12/03/2024 को थाना कोतवाली पुलिस टीम को एम०डी० ड्रग्स तस्करी के संबंध में सूचना मिली जो तीन व्यक्ति इंदौर रोड स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल के आगे नहर वाले रास्ते पर एम०डी० ड्रग्स की तस्करी के लिए आ रहे है।

, पुलिस टीम मुखबीर द्वारा बताए स्थान सरस्वती स्कूल के आगे नहर वाली रोड पर एक पुलिया के पास पहुँची तो मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के तीन व्यक्ति वहां मिले जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा जिनका नाम पता पूछते उन्होने अपना नाम समीर यादव पिता अविनाश यादव निवासी बारह बगला हरदा, बृजेश उर्फ बबलू पिता कैलाश चंद्र शर्मा निवासी वृंदावन कॉलोनी हरदा एवं प्रदीप शर्मा पिता राधेश्याम शर्मा निवासी गोकुल धाम कॉलोनी हरदा का होना बताया जिनकी तलाशी पर समीर यादव के कब्जे से 06 ग्राम, बृजेश उर्फ बबलू शर्मा के कब्जे से 07 ग्राम एव प्रदीप शर्मा के कब्जे से 06 ग्राम एम०डी० ड्रग्स बरामद की गई।

इस प्रकार तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 19 ग्राम एम०डी० ड्रग्स (MEPHEDRONE DRUGS) किमती लगभग 04 लाख रूपए। उक्त कार्यवाही पर थाना हरदा जिला हरदा में अपराध क० 156/24 धारा 8/22 NDPS Act का कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को आज माननीय न्यायालय पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर रिमाण्ड के दौरान पुलिस एमडी के स्त्रोत तक पहुँचने का प्रयास किया जाएगा।

आरोपियों को पकड़ने में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका।

पुलिस टीम में सिटी कोतवाली निरीक्षक ए आर खान , उप निरीक्षक आदित्य करदाते, सीताराम पटेल, प्र०आर० तुषार धनगर, करण साहु आरक्षक सजन ठाकुर, वीरेन्द्र राजपूत, शैलेन्द्र परमार, संजू चौहान, बृजेश बड़कुर, रूपेश शामिल थे।