jhankar
ब्रेकिंग
Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला बड़झिरी में अग्नि दुर्घटना पीड़ितों को एसडीएम में राहत सामग्री का वितरण किया ग्वालियर में आमखो-कस्तूरबा रोड एक साल तक रहेगा बंद, ट्रैफिक पुलिस ने किया डायवर्जन प्लान का ऐलान प्रदेश में राइस मिल उद्योग संकट में, 700 मिलें बंद होने से बढ़ी चिंता!

Bhopal News: कांग्रेस नेता पंकज संघवी और पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार भाजपा में हुए शामिल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 महू। लोकसभा चुनाव की आहट के चलते सभी राजनीतिक दलों में उठापठक चल रही है। एक पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में नेताओं का आना जाना लगा हुआ है। इस बार के लोकसभा चुनाव में मोदी की गारंटी वाली बात कुछ ज्यादा ही नेताओं को भा रही हैं| इसलिए अपनी अपनी पार्टियां छोेड़कर भाजपा ज्वाईन कर रहे है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने के बाद कई दिग्गज नेता बीजेपी ज्वाईन कर रह है। इसी क्रम में पिछते सप्ताह इंदौर में विधायक कांग्रेस छोड़ बीजेपी में अए थे तो अब इसी मालवांचल से शुक्रवार को इंदौर के ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज संघवी और महू से विधायक रहे पूर्व कांग्रेस नेता अंतर सिंह दरबार ने भी भाजपा में शामिल हो गए।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री डा.यादव ने नेताओं को सदस्यता ग्रहण कराई

यह दोनों नेता अपने समर्थकों से साथ दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे राजधानी में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश शासन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।कांग्रेस के दिग्गज नेताओं द्वारा भाजपा पार्टी ज्वाईन की जा रही हैं।प्रदेश में कमलनाथ जी के हाथ से कमान जाने के बाद नेताओं को नेतृत्व की कमी खल रही है।इधर खबर के बाद से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का कोई भी बयान सामनें नही आया है।