jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

Ujjain News :डंपर ने दो बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार मां बेटे की हुई मोैत दो घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन। उज्जैन आगर हाईवे मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। भारी व बड़े वाहनों द्वारा छोटे वाहनों को टक्कर मारी जा रही है इसके बाद वह वहां जल्द ही गायब हो जाते है। पुलिस मामलें में आरोपी अज्ञात वाहन चालक ही लिखती है। ऐसी ही एक दुर्घटना रविवार को हो हो गई जिसमें एक डंपर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी जिसमें मां बेटे की मौत हो गई अन्य घायलों को उपचार हेतु भेजा गया।

दुर्घटना में  मां बेटे की  मौत

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार आगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की दोपहर में तुलाहेड़ा मोड़ पर एक अज्ञात डंपर चालक ने 2 बाइक को टक्कर मारी इसमंे बाइक पर सवार गंभीर रुप से घायल हो गए और उनमें से दो लोगो की  मौत हो गई जो रिश्तें मां बेटे थे। दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और घायलो कों जिला अस्पताल मे रेफर कर दिया गया है। पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी

थाना प्रभारी राधेश्याम चौहान ने बताया कि दुर्घटना मेे बाइक सवार विवेक पुत्र विक्रमलाल सूर्यवंशी उम्र 35 साल निवासी ताजपुर, गौरीशंकर पुत्र हरीराम निवासी महू नाका रतलाम, सुगनबाई निवासी ताजपुर और लीलाबाई पत्नी सेवाराम निवासी पालड़ी थाना देपालपुर उज्जैन.आगर मार्ग को क्रास कर तुलाहेड़ा रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे अज्ञात डंपर के चालक ने दोनों मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मारी ।इस दुर्घटना में विवेक की वहीं पर मौत हो गई। सुगनबाई की मौत उपचार के दौरान हो गई। बाकी अन्य को एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय उज्जैन भेजा गया। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है।