jhankar
ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू ग्वालियर में आधी रात को बेकाबू कार दो मंजिला मकान में घुसी, एक की मौत, तीन घायल, 125 किमी की रफ्तार ... भगवान वेंकटेश की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Damoh News : जिला अस्पताल में कचरे के डिब्बे में मिला नवजात का शव

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दमोह। जिला अस्पताल में कचरा उठाने पहुंचे नगरपालिका कर्मचारी तो कचरे के ढेर में एक नवजात का शव डिब्बे में बंद मिला देख हैरान हो गए आखिर कोई कैसे अस्पताल में ऐसी हरकत कर सकता है।

क्या है पूरी घटना
डिब्बे में बंद मिला भ्रूण, वाक्या सोमवार की सुबह का है |जब जिला अस्पताल में कचरे के ढेर के बीच एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जब नगरपालिका कर्मचारी कचरे के ढेर को उठाने पहुंचे तो उन्हे एक डिब्बा दिखा जिसमें नवजात का भ्रूण था। तुरंत जिला अस्पताल दमोह प्रशासन को जानकारी दी गई। अब अस्पताल प्रशासन इस जांच में जुटा है कि यह शव कहां से कैसे आया है।

अस्पताल में रखवाया भ्रूण

- Install Android App -

नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल चौकी पुलिस को घटना की जानकारी से अवगत कराया। जब काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तब नवजात शिशु के शव को जिला अस्पताल में रखवाया गया है।

बाहरी व्यक्ति की है हरकत

इस मामले में आरएमओ डाक्टर विशाल शुक्ला ने कहा कि हमने जानकारी ली है कि विगत 24 घंटे में कोई नवजात बच्चा मृत नही हुआ है और न ही एसएनसीयू वार्ड में कोई ऐसी घटना हुई है।यह किसी बाहरी व्यक्ति की हरकत हैं नवजात का शव भ्रूण 6-7 माह का है। हम सीसीटीवी फुटेज देख रहे है।जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा।