jhankar
ब्रेकिंग
स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हाथ में सोयाबीन का पौधा लेकर आज तहसील पहुंचे किसान, बोले—फसलों का सर्वे कराओ, राहत और बीमा दिलाओ! माहेश्वरी महासभा के संगठन मंत्री विजय राठी को समाज ने दी बधाई भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा...

Saria Ciment Price : सीमेंट सरिया की कीमतों में बनी स्थिरता जानिए आज के भाव

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। भवन निर्माण में सरिया की बहुत अहमियत होती है। हम आज सरिया के बिना भवन निर्माण की कल्पना भी नही कर सकते है। सरिया और सीमेंट ही भवन की मजबूती का आधार है। आज सीमेंट सरिया की खपत लगातार बढ़ती जा रही है। सीमेंट सरिया की अभी के हलात में कीमतें तो कम हो रही हैं लोग अभी गर्मी के चलते निर्माण कम करा रहे है मगर अभी जैसे बारिश का संभावना दिखेगी लोग भवन निर्माण कार्य में तेजी ले आयेगे।
अभी 12 एमएम सरिया का रेट 92 रुपये प्रति किलो है। यह कीमत अलग कंपनियों की अलग हो सकती हैं स्थानीय स्तर पर राज्यों की टैक्स की वजह कीमत में थोड़ा बहुत अंतर आ सकता है। वही 8एमएम 94 प्रति किलों है। बाजार में 6 एमएम से 16 एमएम का सरिया उपलब्ध है मगर मकान बनाने के लिए 12 और 16 एमएम सबसे अच्छा माना जाता है। 12 एमएम सरिया सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।
इसी तरह बाजार में सीमेंट का रेट में डालमिया 380 से 400 रुपये प्रति बैग एवं प्रिज्म सीमेंट 350 से 410 रुपये अंबुजा सीमेंट 400 से 420 एवं जेके लक्ष्मी सीमेंट 390 से 410 रुपये प्रति बैग मिल रहा है। स्थानीय बाजार की कीमतों और इंटरनेट से प्राप्त कीमतों आंशिक वृद्धि कमी हो सकती है।