jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Ujjain News: महाकाल मंदिर में लगी आग 14 लोग झुलसे घायलों से मिलने पहुंच रहे सीएम डॉ मोहन यादव

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन। होली दहन के बाद दुसरे दिन रंग गुलाल से होली खेलने के दिन धुलेंडी के अवसर पर अचानक महाकाल मंदिर में भस्‍मारती के दौरान आग लग गई। आग की चपेट में पुजारी अन्य सदस्य आ गए। जानकारी के अनुसार इसमें करीब 14 लोग प्रभावित हुए हैं इस दौरान देश विदेश के आए श्रद्धालु भी उपस्थित थे। करीब 6 पुजारियों को इंदौर रिफर किया शेष का सामान्य उपचार कर छुट्टी दे दी गई है।
होली के दौरान गर्भगृह के बाहरी और गुलाल उड़ाया जा रहा था स्पे्र से गुलाल उडाने से केमिकल में से आग अचानक भभक गई और गुलाल और रंग बचने के लिए दीवारों पर लगाए फ्लेक्स और कपडे़ जलने लगे इससे आग और तेजी से फैली। अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया गया। घटना में सत्यनारायण, चिंतामन, रमेश, अंश, शुभम, विकास, महेश, मनोज, संजय, आनंद, सोनू और राजकुमार नाम के पुजारी और सेवक झुलसे हैं।