jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

हंडिया : हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद उल फितर का पर्व, प्रशासन रहा सक्रिय

हंडिया : ईद उल फितर का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्थानीय ईदगाह पर सुबह 9:00 बजे मुस्लिम भाइयों ने अमन चैन के लिए खुदा की इबादत कर नमाज पड़ी। इस दौरान लोगों में आपसी सद्भाव भाईचारगी व हर्षोल्लास साफ दिखाई दिया। ईदगाह पर मुस्लिम बंधुओ ने ईद की नमाज अता की। इसके बाद एक दूसरे को ईद की बधाइयां दी।साथ ही गले मिलने और दावतों का दौर शुरू हो गया।और हर तरफ ईद की सेवाईंया आपसी रिस्तों में मिठास घोलती नजर आई।

सुरक्षा यातायात व्यवस्था के तौर पर थाना प्रभारी मनोज सिंह के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। ईदगाह पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी नजर आए।त्योहार को लेकर छोटे बच्चों में भी कुछ ज्यादा ही उत्साह दिखाई दिया।

इसके बाद सभी अपने घर पहुंचे।बच्चों में अपने नन्हे दोस्तों के घर पहुंचने की उत्सुकता भी दिखाई दे रही थी।वही घरों बने पकवानों का भी लोगों ने जमकर लुत्फ़ उठाया।

- Install Android App -

प्रशाशन रहा सक्रिय : हंडिया में ईदगाह पर राजस्व तथा पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही तहसीलदार आर के झरबड़े नायव तहसीलदार आशीष मिश्रा थाना प्रभारी मनोज सिंह पटवारी रमेश नाग सहित पुलिसकर्मी व कोटवार गण मौजूद थे।

______________

यह भी पढ़े –