jhankar
ब्रेकिंग
पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत

Lpg cylinder 2024: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर योजना का लाभ, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज की जानकारी

भारत सरकार द्वारा समय-समय पर देश के नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है, इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की जीवन शैली में सुधार करना एवं खासकर महिलाओं के जीवन स्तर को उन्नत और उज्जवल बनाना है। इन योजनाओं में से आज हम आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। केंद्र सरकार ने ईंधन की समस्या को दूर करने एवं महिलाओं को धुएं से मुक्ति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं एवं गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं मुफ्त गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकती है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की विशेषताएं –

भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी। योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को खाना बनाने में आसानी प्रदान करना और उन्हें धुएं से मुक्ति प्रदान करना है। योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर और चूल्हा प्रदान किया जाता है। जिससे कि उनके जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सके।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा –

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा, उन महिलाओं के लिए जरूरी पात्रताओं का निर्धारण किया गया है। यह जरूरी पात्रता इस प्रकार है।

- Install Android App -

1. पीएम उज्जवला योजना का लाभ केवल भारत की मूल निवासी महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
2. योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
3. आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला के परिवार के पास पहले से एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
4. योजना का लाभ केवल बीपीएल राशन कार्ड धारी परिवार को दिया जाएगा।
5. आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए बैंक खाता डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य है।

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया –

योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा सरल एवं सुविधाजनक आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। इच्छुक महिलाएं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म जमा कर सकती हैं। वेबसाइट पर आवेदन फार्म जमा करने के लिए आपको आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करना होगा एवं आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को जमा किया जा सकता है या फिर महिलाएं अपने नजदीक के गैस एजेंसी जाकर भी पीएम उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।

______________

यह भी पढ़े –