jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

इस जबरदस्त स्कीम के तहत सरकार महिलाओं को देगी हर महीने इतने रुपए, देखें पूरी जानकारी

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। कुछ योजनाएं महिलाओं के लिए पहले ही शुरू की जा चुकी है, इन योजनाओं के माध्यम से सरकार महिलाओं के जीवन को उज्जवल बनाने एवं उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। आज हम आपको इस आर्टिकल में सरकार द्वारा शुरू की गई ऐसी ही एक योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही है।

आज हम आपको छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही है। किस प्रकार इस योजना में आवेदन फार्म जमा कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आगे आपको जानकारी प्रदान की जाएगी।

महिलाओं के लिए शुरू हुई नई योजना-

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। योजना के तहत राज्य सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। योजना में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा किए जा रहे हैं। आगे आपको आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता –

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। इस योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा जरूरी पात्रताओं का निर्धारण किया गया है, जो कि इस प्रकार है।

1. इस योजना का लाभ विवाहित और राज्य की मूल निवासी विवाहित महिलाएं ही प्राप्त कर सकती हैं।
2. आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
3. महिला का परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
4. महिला के परिवार का कोई सदस्य शासकीय नौकरी में नहीं होना चाहिए।
5. महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए, बैंक खाता डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य है।

- Install Android App -

योजना की आवेदन प्रक्रिया –

अगर आप इस योजना में आवेदन फार्म जमा करना चाहते हैं, तो आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।

1. सबसे पहले महतारी वंदन योजना के अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रही आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी जा रही जरूरी जानकारी को भरें।
4. योजना से जुड़े जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
5. आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को जमा कर दे।

इस प्रकार योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

______________

यह भी पढ़े –