jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

Indore News: राजनीति का रसूख: कार चालक ने पुलिस की कालर पकड़, गाली गलौच बदसलूकी के आरोपी को मंत्री का फोन पर ने छोड़ा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : अपनी राजनीति उंची पहुंच की अकड़ इतनी है कि वह नियम कानून को अपनी जेब में लेकर चलते हैं,जहां सरकारी कर्मचारी अगर उन्हे नियम बताए तो उसके साथ हाथापाई पर उतर आते हैं। ऐसी ही एक घटना शहर के व्यस्तम चैराहे पर हुई। खजराना चैराहे पर नशे में धुत्त एक युवक ने पुलिसकर्मी की कालर पकड़ गालियां देते कहा तेरी नौकरी खा जाउंगा। पुलिसकर्मी उसे थाने ले आए मामला दर्ज कर भगा दिया सूत्रों का कहना है कि उसके लिए मंत्री जी का फोन आया था।

- Install Android App -

मामला रविवार की रात खजराना का है जहां ट्रैफिक थाना के सूबेदार ब्रजराज और सिपाही विकास शर्मा ट्रैफिक व्यवस्था देख रहे थें | इसी दौरान ट्रैफिक सिग्नल बंद था एक काले रंग की कार का चालक हुटर बजाने लगा। पुलिसकर्मी विकास ने रोका तो नशे में धुत्त युवक ने विकास की कालर पकड़ धक्का मुक्की की इनका वीडियों बना रहे पुलिसकर्मी से मोबाईल छीनकर गालिया देते हुए नौकरी खा जाने की धमकी दी। पुलिस की मदद से उसे पकड़ा।इधर मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा तो मामला कायम किया। गया। टीआइ सुजीत श्रीवास्तव ने सिपाही विकास की शिकायत पर आरोपित करण ढालीवाल के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में एफआइआर दर्ज की। सूत्रों का कहना है कि मंत्री का फोन इस संबंध में आया था।इधर थाना प्रभारी का कहना है कि वह थाने आने से पहले ही भाग गया।