jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

Vidisha News: विदिशा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में 02 सगे किसान भाईयो की मौत, किसानों ने किया हाइवे जाम

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 विदिशा : तेज गति से आ रहे ट्रक ने त्योंदा में नेशनल हाईवे पुष्पा वेयर हाउस के सामने सड़क पर दो टेक्टर और पिकअप को टक्कर मार दी।इससे ट्राली के ऊपर सो रहे दो किसान सगे भाइयों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को विदिशा जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है। सूचना पर त्यौंदा थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ पहुंचे और जेसीबी से मृतकों के शवों को बाहर निकलवाया। किसानो दर्दनाक मौत के बाद गुस्साए किसानों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।थाना प्रभारी ने किसानों को समझाईश दी है।
बता दे कि इस समय वेयर हाउस में समर्थन मूल्य पर गेंहू चना मसूर की खरीदी चल रही है। किसान रात में अपनी फसल को लेकर किसान देर रात से ही अपने ट्रैक्टर ट्राली लेकर लाइन में लगा देते है। सोमवार की सुबह करीब 4 बजे सागर से तेज रफतार में आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रालियों को टक्कर मारी जिसमें दो सगे भाई रवि उम्र 22 वर्ष और कृष्णकांत कुर्मी उम्र 16 वर्ष दोनो पुत्र मनमोहन कुर्मी निवासी ग्राम पचपीपड़ा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।इनके साथ 4 अन्य किसान भी घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो ट्रैक्टर ट्रालिया क्षतिग्रस्त और पिकअप पूरी तरह जर्जर हो गई।