jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

Bhopal News : घरेलू विवाद के बाद पति ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : वर्तमान में समाज में घरेलू विवाद के चलते पति पत्नि आत्मघाती कदम उठा रहे है। शहर में एक पति ने घरेलू विवाद के कारण डिप्रेशन में आकर चौथी मंजिल से छलांग लगाई।जानकारी के अनुसार कमला नगर के नया बसेरा मल्टी निवासी मजदूर रवि परमार उम्र 37 वर्ष ने चौथी मंजिल से छलांग आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह घर में विवाद से डिप्रेशन मे था।उसकी शराब पीने की आदत के कारण पत्नि से रोज विवाद हो रहा था पिछले तीन दिन से वह तनाव में था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया। कमला नगर टीआइ निरूपा पांडे ने बताया मृतक रवि परमार कमला नगर की नया बसेरा में पत्नि और बच्चों के साथ रहता था। उसे शराब पीने की आदत थी। करीब तीन दिनों से रोजाना उसका अपनी पत्नी से विवाद हो रहा था। रविवार को एक बार फिर विवाद होने पर रवि परमार ने चौथी मंजिल कूदकर जान दे दी। स्वजनों के बयान में नशे का आदी और पति – पत्नी के विवाद के बाद कूदने की बात सामने आइ है