jhankar
ब्रेकिंग
मप्र के शहडोल में भीषण सड़क हादसा जबलपुर में हाईवा का कहर पैदल जा रहे बुजुर्ग को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत और चालक हुआ फरार 50 हजार रुपए सड़क पर मिले, लेकिन ईमानदारी नहीं डगमगाई! आलिया खान ने थाने पहुंचकर पुलिस को सौंपी रकम,... युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार देवास टीआई हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल की बस टिमरनी पुलिस ने जब्त की टीआई दिलीप पुरी को शहीद का दर्जा देने की मांग हरदा के बाद अब देवास में मिला पटाखों का अवैध जखीरा शहीद टीआई दिलीप पुरी केस में पत्नी का सनसनीखेज खुलासा - एक नेता ने दी थी जान से मारने की धमकी गुरुवार को अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Harda News: करताना ब्लॉक मे कांग्रेस बैठक आयोजित की गई

हरदा, करताना : आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध मे हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा के करताना ब्लॉक मे बैठक आयोजित की गई बैठक मे मुख्य रूप टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल उपस्थित रहें ।

विधायक अभिजीत शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं में जोश हैं और मेहनत करने से पीछे नहीं हटते क्योंकि हरदा जिला भाजपा मुक्त हुआ है और यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत से हुआ हैं इसी प्रकार का जोश और संघर्ष लोकसभा चुनाव में दिखाना हैं और बैतूल लोकसभा क्षेत्र से रामू टेकाम को संसद में पहुंचाना हैं ।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि हरदा और टिमरनी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से टिमरनी और हरदा में कांग्रेस के विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा में पहुंचे है और निश्चित ही लोकसभा में अत्यधिक मतों से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रामू टेकाम विजयी होंगे । जिले के कार्यकर्ताओं की लगन विधानसभा चुनाव में देख कर यह सुनिश्चित है कि हरदा जिले की जनता और कार्यकर्ता भाजपा से ऊब चुकी हैं और निश्चित ही लोकसभा चुनाव में भारी मतों से कांग्रेस पार्टी को समर्थन मिलेगा ।

उपस्थित करताना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, महेंद्र सिंह मौर्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बात रखी ।

- Install Android App -

इस दौरान दिनेश गुर्जर, गणेश पटेल, उमेश जाणी, मोहित सिंह छोहन राजेश अग्रवाल चम्पालाल जैन रामनिवास जी, सूरज सिंह, रामदास बाबूजी सहित सभी सेक्टर मंडलम और बूथ के पदाधिकारी, समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

______________

यह भी पढ़े –