jhankar
ब्रेकिंग
दीपावली पर हरदा के बाजारों में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 5 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था दुर्गेश जाट हत्याकांड पर भी घमासान: विधायक दोगने और राहुल पटेल का कमल पटेल पर पलटवार, सार्वजनिक माफी... इंदौर में तिनका के खिलाड़ियों का जलवा, 2 स्वर्ण सहित 6 पदक जीते पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पटाखा बाजार का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश मध्य प्रदेश का आज भी दो दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट Big Breking News बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत

Seoni Malwa News: शहर में बढ़ रहा अपराध पुलिस की कार्यप्रणाली पर नागरिक उठा रहे हैं सवाल

➡️✍️✍️ के के यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : नगर सहित थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है। नगर सहित क्षेत्र में बदमाश खुलेआम पशु तस्करी, नशे से जुड़े सामानों की बिक्री, अवैध कबाड़ के कई ठीहै, सहित घरों में चोरी, वाहनो की चोरी, लूट, दुष्कर्म, छेड़खानी और चोरी की घटनाओं, सहित जुआ सट्टा चलाकर शहर में दहशत फैला रहे हैं। पुलिस अपराधों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। अपराधी खुलेआम वारदात पर वारदात किए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश के बाद भी बढ़ रहा अपराध –

नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारियों को दे रखे हैं लेकिन सिवनी मालवा क्षेत्र के नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहा है। थाना क्षेत्र में जुआ सट्टा गांजा पशु तस्करी नशे के सामग्रियों के कारोबार से लेकर चोरी, लूट, के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। पुलिस क्षेत्र के कुछ छोटे-मोटे अपराधियों बदमाशों पर कार्यवाही कर अपनी पीठ थपथपा लेती है, लेकिन हकीकत क्षेत्र में अपराध का ग्राफ कम नहीं हो रहा है।अपराधिक वारदातों से लोगों के बीच दहशत का माहौल बढ़ता जा रहा है।

थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों के चर्चे क्षेत्र में आम –

सिवनी मालवा थाने में पदस्थ कुछ पुलिस अधिकारी सवालों के घेरे है। पुलिस का स्लोगन है “अपराधियो में खौफ आमजन में विश्वास” लेकिन नगर में इसका उलट देखा जा रहा है। सिवनी मालवा थाने में दबंग की भूमिका निभा रहे कई पुलिसकर्मी वर्षों से पदस्थ है। साथ ही पुलिस के कुछ चर्चित जवान अपराधियों से साठगांठ कर अपराधियों को अभय दान भी दे रहे हैं वहीं कुछ मामलों में अपराधियों को पकड़ कर लेन-देन की चर्चा भी आम हो गई है।

क्षेत्र के लोग परेशान –

- Install Android App -

सिवनी मालवा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नगर में शराब लेने दुकानों पर बहुत कम लोग जाते हैं। गली- गली अवैध शराब बेचने वाले उन्हें दुकान से सस्ती शराब उनके घर ही दे जाते हैं। इससे परिवार के सदस्यों के साथ ही मोहल्ले के लोग परेशान रहते हैं। नगर में खुले आम सट्टा जुआ चल रहा है। दिन भर लोग मेहनत मजदूरी से जो कुछ कमाते हैं शाम को सट्टे- जुएं में गंवा देते हैं। क्षेत्र में आसानी से नशे की दवाइयां सहित गांजे की पुड़िया बिक रहा हैं। युवा वर्ग नशे का आदी होता जा रहा है। इस के चलते आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं वहीं पूर्व में भी हुए कई चोरी की बड़ी घटनाओं की परत पुलिस अभी खोल नहीं पाई है।

पुलिस की कार्यवाही पर उठ रहा सवाल –

सिवनी मालवा पुलिस के द्वारा हाल ही के दिनों में अपराधियों पर किए गए कार्यवाही का मामला जन चर्चा का विषय बनता जा रहा है चाहे वह तहसील कार्यालय से हुए युवक के अपहरण का मामला हो या सईद पटेल कॉलोनी में एक साथ हुई 3 घरों में चोरी का मामला हो या चौक चौराहों से पुलिसकर्मी बन ठगी का मामला हो सभी में सिवनी मालवा पुलिस शक के घेरे में नजर आई है। जिससे आमजन भी अब पुलिस पर सवाल उठाने लगे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिला पुलिस प्रशासन ने सिवनी मालवा में महिला थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि सिवनी मालवा अति संबंध सेल में आता है।

______________

यह भी पढ़े –