jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन दोस्तों की जिंदगी, परिवार और समाज में पसरा मातम हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली

Harda: सर्व सेन समाज संघ द्वारा धूमधाम से मनाई गई सेन महाराज की जन्म जयंती, नगर सहित आस-पास के क्षेत्र से शामिल हुए स्वजाति बंधु

रहटगांव=नगर में सर्व सेन समाज संघ के तत्त्वाधान में संत शिरोमणि सेन जी महाराज का 724वां जन्म महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सेन समाज की ओर से नगर के शासकीय शाला से संत शिरोमणि सेन जी महाराज की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो धूमधाम से नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए खेड़ापति माता मंदिर पहुंची।चल समारोह का नगर में जगह जगह स्वागत हुआ।भाजपा मंडल रहटगांव के कार्यकर्ताओ ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया।

- Install Android App -

चल समारोह के समापन के तत्पश्चात सयुक्त सर्व सेन समाज
संगठन के अध्यक्ष सत्यनारायण मालवीय व उपाध्यक्ष जगदीश मालवीय के मुख्यातिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आरंभ सेन जी महाराज की पूजा अर्चना और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत सामाजिक समस्याओं पर वक्ताओं ने समाज के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान में सामाजिक, आर्थिक, राजनेतिक,रूप में समाज के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए युवा पीढ़ी को शिक्षित, संगठित रहने व संघर्ष करने की आवश्यकता है।
संगठित समाज को ही राजनीति में स्थान मिलता है। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप मे रमेश सेन, रामकृष्ण मालवीय, सत्यनारायण चावड़ा,नर्मदाप्रसाद मालवीय,अशोक मालवीय,रामविलास मालवीय,सहित आसपास के सभी स्वजातीय बंधु सम्मिलित हुए।