jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

blast: दर्दनाक हादसा पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 9 लोगों की मौत, कई घायल

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में गुरुवार दोपहर के समय बड़ा हादसा हो गया है। जहां शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। जिसमें 5 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही कई लोग घायल है। ये ब्लास्ट इतना तेज था कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। मध्यप्रदेश के हरदा में भी ऐसा भी ब्लास्ट हुआ था। जिसमे फटाखा फेक्ट्री में का काम कर रहे एक दर्जन से अधिक मजदूरों की मौत हो गई थी। आज भी पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए भटक रहे है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार विरुधुनगर जिले के शिवकाशी इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट हो गया। वहीं ब्लास्ट होने के बाद आग तेजी से फ़ैल गया। हादसे में 8 लोगो की मौत हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 लोगों की मौत
फैक्ट्री में लगी आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड टीम ने आग को बुझाते हुए फैक्ट्री के अंदर प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अभी तक फायर ब्रिगेड टीम को कुल आठ शव मिले हैं। जिसमें पांच शव महिलाओं के तो तीन पुरुषों के थे। वहीं कुछ घायल भी हैं, जिनको आसपास के अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।एक अन्य मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।