jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

Harda News: सर्व ब्राह्मण समाज ने किया भगवान परशुराम का पूजन, शाम को गोधूलि बेला में किया गौ पूजन

हरदा : सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बड़ा मंदिर में भगवान परशुराम का पूजन,अभिषेक किया गया।इसके बाद हवन एवं महाआरती की गई।आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित,पंडित भागीरथ शर्मा,पंडित हरिओम जोशी,पंडित मुरलीधर व्यास,पंडित विमल तिवारी,पंडित दीपक जोशी,पंडित प्रह्लाद अग्निहोत्री,पंडित राजेश व्यास,गणेश शर्मा,पंडित लक्ष्मणाचार्य,पंडित विशाल पुजारी के मार्गदर्शन में मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया।महाआरती के बाद कन्यभोज हुआ।इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, मनोहरलाल शर्मा,अध्यक्ष राजेश पाराशर,कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित,महामंत्री सुनील तिवारी,संयोजक नितेश बादर,उपाध्यक्ष रोहित तिवारी,लोकेश शर्मा,युवा इकाई अध्यक्ष संदीप पुरोहित,सचिव अमित दुबे,महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया,सचिव अदिति गुरु, सहित समाजजन उपस्थित थे।

विप्रो ने गौ ग्रास खिलाकर किया पूजन –

सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने शाम को गोधूलि बेला में दयोदय गौशाला पहुंचकर गौवंश को गौ ग्रास खिलाया,इसके बाद उन्हें चुनरी पहनाकर पूजन किया,वहीं आरती की।सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने कहा कि गौ पूजन सौभाग्य की बात है,उन्होंने सभी से गौशाला में सहयोग कर पुण्य लाभ की अपील की।इस दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

विष्णु सहस्रनाम पाठ का आयोजन –

- Install Android App -

सर्व ब्राह्मण समाज सदस्यों एवं विराट विष्णु सहस्रनाम मंडल द्वारा शाम को 7 बजे से बड़ा मंदिर में विष्णु सहस्रनाम पाठ किया गया।रात को सदस्यों ने परशुराम चौक पर दीप प्रज्वलित कर सभी को परशुराम जन्मोत्सव की बधाई दी।इस दौरान पंडित लक्ष्मीनारायण बादर,पंडित मनोहरलाल शर्मा,पंडित चंद्रकांत शुक्ला,अध्यक्ष राजेश पाराशर ने पूजन किया।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –