jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Harda News: डेंगू दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ

हरदा : जन समुदाय में डेंगू के प्रति जागरूकता के प्रचार प्रसार के लिये राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर गुरूवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय डेंगू दिवस का आयोजन किया गया। इस दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू के प्रति जनजागरूकता एवं बचाव के संबंध में कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि डेंगू मच्छरों से उत्पन्न होने वाली एक वेक्टर जनित बीमारी है। हर साल हजारों लोगों को यह बीमारी अपना शिकार बनाती है। उन्होने कहा कि आम जन के सहयोग से इस बिमारी पर नियंत्रण रखा जा सकता है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू से बचाव के लिये शपथ भी दिलाई।