jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

Khandwa : “उडान फरिश्तों की” समर केम्प का हुआ समापन

Khandwa : आज दिनांक 16 मई 2024, गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा भाग्योदय भवन खंडवा में चल रहे “उडान फरिश्तों की” समर केम्प का समापन हुआ तथा प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र और गिफ्ट वितरित किये, प्रातः 8:30 बजे समर केम्प का समापन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ़ बड़ोदा के मेनेजर श्री रूपक कुमार रथ हुए, समर केम्प में सम्मिलित बच्चों को संबोधित करते हुए शक्ति दीदी ने दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि बच्चों को सबसे ज्यादा प्रेरणा माता-पिता से मिलती है। उनको देखकर वह वैसा ही बनने का प्रयास करते हैं। ब्रह्माकुमारी संस्थान में आकर उन्होंने यह सीखा कि जो कर्म मैं करूंगी मुझे देखकर अन्य लोग करेंगे। इससे उन्हें अपने कर्मों पर बहुत अटेंशन बना रहता है। उन्होंने समारोह में उपस्थित माता-पिता से अनुरोध किया कि अपना समय टीवी और मोबाइल में व्यर्थ नष्ट करने की बजाय बच्चों के संग बांटें ताकि बच्चों को प्यार मिले और अपनापन पैदा हो। वर्तमान समय इसकी बहुत अधिक आवश्यकता है। बच्चों में अच्छे गुणों और संस्कारों का बीज बोने का यह सही समय है। इस समय उनके अंदर लचीलापन होता है। सच्चे अर्थों में व्यक्तित्व का निर्माण और जीवन को दिशा देने का काम इसी अवधि में हो सकता है। हम जैसा बनना चाहें वैसा अपने को बना सकते हैं। मुख्य अतिथि श्री रूपक कुमार रथ ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें प्रेरणा देने के लिए मोरल स्टोरी सुनाई, आयोजन का समापन समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, संस्था की बहनों द्वारा मुख्य अतिथि का तिलक एवं पुष्प द्वारा स्वागत किया, कार्यक्रम का संचालन रेणु बहन ने किया समर कैंप की विभिन्न एक्टिविटी के लिए बी.के. किरण दीदी और बी.के. आरती दीदी ,प्रगति बहन ,पावन बहन ,डॉक्टर अर्पिता बहन, कीर्ति बहन ,शारदा बहन ,पूनम बहन आदि सम्मिलित थे | स्वागत गीत बीके ममता दीदी ने गाया, पांच दिवसीय समर केम्प में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया गया, जिसमे सम्मिलित बच्चो को मेडिटेशन, मॉरल स्टोरी, गेम्स आदि द्वारा प्रेरणाएँ प्रदान की गई |