jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

इंदौर बैतूल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंफर ने दो लोगो को कुचला, फिर घर में जा घुसा, चाचा भतीजे की मौत, गांव में मातम छाया,

अनिल उपाध्याय खातेगांव -कन्नौद मार्ग पर ननासा के पास बीती रात भजन कीर्तन में शामिल होने सड़क किनारे से पैदल जा रहे काका भतीजा को बेकाबू डंपर ने रोद दिया। उसके बाद अनियंत्रितत होकर डंपर घर में जा घुसा। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे को 5 घंटे तक जाम कर रखा वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को खोला गया।

- Install Android App -

इंदौर’ -बैतूल हाईवे पर दौड़ते बेलगाम डंपरो की गति पर किसी प्रकार का कोई नियंत्रण नहीं होने का खामियाजा ग्रामीणों को अपनी जान देकर उठाना पड़ रहा है। बताया जाता है कि नानसा बस स्टैंड के पास इंदौर से नेमावर की ओर जा रहे बेलगाम डंपर के चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चला कर नानसा के राहुल पिता कलीराम गुर्जर व उनके काका लखन पिता गंगाविशन गुर्जर को कुचल दिया। दोनों भजन कीर्तन में शामिल होने सड़क किनारे से पैदल जा रहे थे। बाद में अनियंत्रित होकर डंपर हरिओम पिता रामकृष्ण पटेल के घर में जा घुसा, गनी मत रही कि उस दौरान घर के लोग पीछे की ओर थे।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे को 5 घंटे तक जाम कर रखा वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को खोला गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।उधर कन्नौद अस्पताल में दोनों के शवों का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप कर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।