हरदा : लोकसभा निर्वाचन के लिये आगामी 4 जून को पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना का कार्य सम्पन्न होगा। मतगणना के लिये अब तक की गई तैयारियों की कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित नोडल अधिकारियों की बैठक में शुक्रवार को विस्तार से समीक्षा की। बैठक में उन्होने मतगणना कार्य के लिये माइक्रो ऑब्जर्वर्स, मतगणना पर्यवेक्षक तथा गणना सहायक की नियुक्ति के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय व सुश्री रजनी वर्मा सहित मतगणना के लिये नियुक्त अन्य नोडल अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार को मतगणना कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों की चाय नाश्ता व भोजन व्यवस्था करने, मतगणना परिसर की साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय, फायर ब्रिगेड व पेयजल व्यवस्था के लिये निर्देश दिये। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह को मतगणना स्थल पर अस्थाई चिकित्सालय स्थापित कर वहां चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाने व एम्बूलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। उन्होने महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी श्री अनूप सक्सेना को मतगणना स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा जनरेटर की व्यवस्था करने के लिये निर्देश दिये। उन्होने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को मतगणना स्थल पर बेरिकेटिंग कराने तथा साउण्ड व्यवस्था और डिस्प्ले बोर्ड के संबंध में निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि मतगणना कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों का प्रथम प्रशिक्षण 28 मई को तथा द्वितीय प्रशिक्षण 3 जून को सम्पन्न होगा।
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन...
हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,,
हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ...
गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत
उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स...
पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का...
हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026
हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |

